पीलीभीत : भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान तीन चरण में चलाया जाएगा ।

पीलीभीत : भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार हेतु सघन मिशन इन्द्रधनुष 4.0 अभियान तीन चरण में चलाया जायेगा। प्रथम चरण 07-15 मार्च 2022 तक चलाया गया। जिसमें 1531 टीकाकरण सत्रांे पर 3489 गर्भवती महिलाओं तथा 12020 बच्चों को टीकाकरण किया गया। जोकि गर्भवती महिलाओं का 103.3 प्रतिशत तथा बच्चों का 102.3 प्रतिशत टीकाकरण रहा है। द्वितीय चरण 04-13 अप्रैल तक चलाया गया। जिसमें 1595 टीकाकरण सत्रों पर 2944 के सापेक्ष 3453 गर्भवती महिलाओं तथा 11407 के सापेक्ष 11467 बच्चों का टीकाकरण किया गया। जोकि गर्भवती महिलाओं का 117.3 प्रतिशत तथा बच्चों का 100.5 प्रतिशत टीकाकरण रहा। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 4.0 का तृतीय चरण 02 मई 2022 से 12 मई 2022 तक चलाया जायेगा। जिसमें 1594 टीकाकरण पर सत्रों पर 11235 बच्चों तथा 3049 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। उक्त अभियान में 247 ए0एन0एम0 व 1210 आशा एवं लिंक वर्कर एवं 889 आंगनबाडी कार्यकत्री/सहायिकाएं तथा 112 पर्यवेक्षक द्वारा कार्य किया जायेगा। मिशन इन्द्रधनुष अभियान-4 के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं व 0-2 साल तक के बच्चों का टीकाकरण करके उन्हें नौ जानलेवा बीमारियों पोलियो, टी0बी0, गलाघोटू, काली खांसी, टिटनेस, हिपेटाइटिस, जे0ई0, हीमोफिलस इन्फल्यूंजी बी एवं खसरे से बचाव के लिए प्रतिरक्षित किया जायेगा। मिशन इन्द्रधनुष अभियान-4 विशेष रूप से नियमित टीकाकरण से छूटे हुए गर्भवती महिलाओं एवं 0-2 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करके टीकाकरण में गुणात्मक सुधार करने मे उद्देश्य से संचालित किया जाये।