पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2025 की सम्भावित बाढ से निपटने हेतु की जाने वाली तैयारियों के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विद्युत, सिचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग की तैयारियों से संबंधित कार्य योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, समस्त संबंधित विभागों को कार्य योजना के अनुसार समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड पूरनपुर को निर्देश दिये कि शारदा, खकरा कैलाश आदि नदियों से प्रभावित अतिसवेंदशील ग्रामों/क्षेत्रों एवं निर्मित कटाव निरोधक कार्य एवं मार्जिनल तटबन्ध आदि की सुरक्षा एवं सम्भावित बाढ़ से निपटने तथा जल भराव की समस्या के निदान हेतु सुविधा डेªनों/नालों पर जल भराव की समस्या निदान तथा अतिसंवेदनशील स्थलों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाये। अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर खण्ड को निर्देशित किया गया कि गोमती, अवसरा, माला, खन्नौत, कटना आदि नदियों द्वारा बाढ़ एवं कटान के प्रीााव एवं सम्भावित बाढ़ से निपटने तथा जल भराव की समस्या के निदान हेतु डेªन नालों आदि पर जलभराव की समस्या का निदान तथा अति संवेदनशील स्थलों पर कर्मचारियों तैनाता तथा शारदा सागर डैम, सनेढी तटबंध, दूनी बैराज आदि सिंचाई संरचनाओं की अद्यतन स्थिति सहित कार्ययोजना की जानकारी ली। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कन्टीजेन्ट प्लान तैयार किया जाये। बीज व खाद्य की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की कराई जाये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अभियन्ता विद्युत आदि द्वारा बाढ़ के समय किये जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध में की गई तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए अधिशाशी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण कर ढीले तार व टूटे पोल को सही कराये जाये तथा राहत कैम्प में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के रूप जनरेटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों की बाढ़ से सुरक्षा हेतु समीक्षा करते हुये बाढ़ से निपटने हेतु स्थापित बाढ़ चौकियों पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने व विभागवार किये जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा जाये तथा उनके खाने पीने हेतु भूसा, चारा आदि की व्यवस्था रखी जाये। बैठक में अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिये बाढ़ के दौरान जल निकासी हेतु हैण्डपम्प व पम्पिंग सेट की व्यवस्था रखी जाये। इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया आपातकालीन के दौरान वाहनों हेतु डीजल की व्यवस्था व खाने पीने हेतु पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण को निर्देश दिये कि सड़कों, मार्गों की स्थिति जानने हेतु मैप आदि उपलब्ध रहे।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ चौकियों पर अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी की सूची/दवाईयों की व्यवस्था, कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों/गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण तथा पर्याप्त मात्रा में दवाईयां, 108/102 एम्बुलेंस 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्ध सुनिश्चित रखी जाये। राहत कैम्प में कीटनाशक दवाईयां चूने आदि का छिडकाव की व्यवस्था तथा बाढ़ के दौरान सर्पदंश एवं विच्छूदंश आदि हेतु इंजेक्शन/दवाईयां की व्यवस्था मौके पर उपलब्ध रहे। समस्त बाढ़ चौकियों व बाढ़ शरणलयों में बाढ़ चौकी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारियों के नाम, पदनाम, मोवाइल नम्बर सहित शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाये। जनपद में जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर 24 घंटे बाढ़ कंट्रोल रूम 15 जून से संचालन किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों को बाढ़ से सम्बन्धित तैयारियों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुये कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोताखोरों, नावों व गणमान्य स्थानीय लोगों के मोवाइल नम्बर, क्षेत्र में जेसीबी आदि की सूची मोवाइल नम्बर सहित अपने पास सत्यापित कर अवश्य रख लें, जिससे आपातकालीन स्थिति में तत्काल व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों के लेखपालों को सक्रिय करते हुये प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण करना सुनिश्चित किया जाये और साथ ही साथ ग्राम प्रधानों से नियमित वार्ता की जाये, जिससे किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जा सके। सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में जहां पर कटान की सम्भावना हो की सूची तैयार कर अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को अवश्य अवगत करा दें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये गये कि बरसात से पहले ही शहर के सभी नाला/नालियों की साफ सफाई करा ली जाये। जिससे कि बरसात के दिनों में शहर में कहीं पर भी जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), समस्त उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पूर्ति अधिकारी, सहित अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
पीलीभीत:आगामी वर्षा काल में बाढ़ से बचाव की तैयारियों से संबंधित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने हेतु की जाये पर्याप्त व्यवस्थाऐं-जिलाधिकारी।
