पीलीभीत :महिला शिक्षा संघ की ओर से यशवंतरी देवी मंदिर के प्रांगण में रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

पीलीभीत में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम दीपदान के रुप में पीलीभीत महिला शिक्षक संघ की ओर से यशवंतरी देवी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया| जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता तिवारी के नेतृत्व में पीलीभीत महिला शिक्षक संघ के सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलित किए| वहाँ उपस्थित कुछ अन्य वृद्ध जनों व छोटे बच्चे भी बडे़ उत्साह से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सब के साथ मिलकर रानी लक्ष्मीबाई को नमन किया| सभी ने मिलकर खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी कविता गाते हुए मंदिर परिसर में स्थित तालाब में दीपों को प्रवाहित किया| कार्यक्रम में पीलीभीत महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री आराधना कश्यप, उपाध्यक्ष भारती संतवानी, डोली यादव, वर्षा सक्सेना, परिणीता सिन्हा, रजनी जौहरी, संगीता वर्मा, जयकिरन, कविता, पुष्पलता शर्मा, नीमा जोशी, मीना सक्सेना आदि उपस्थित रहे|