पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस ने किये चरस एवं स्मैक तस्कर गिरफ्तार

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय दिनेश कुमार पी0 व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर आज दिनाक 19.04.2022 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता 1- श्रीमती सीमा पाण्डेय पत्नी विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 2- मोहित पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, अभियुक्त 3- निशान पुत्र लखविन्दर सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को मय 03 किलो चरस, 131 पुडिया स्मैक व 6000 रुपये नकद सहित अभियुक्ता सीमा पाण्डेय के घर के सामने से सुबह करीब 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- श्रीमती सीमा पाण्डेय पत्नी विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत(बरामदगी 131 पुडिया स्मैक व एक किलो चरस व 6000 रुपये नकद)
2- मोहित पाण्डेय पुत्र विजय पाण्डेय निवासी मोहल्ला लाईनपार साहूकारा कस्बा व थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत (बरामदगी 01 किलो चरस)
3-निशान पुत्र लखविन्दर सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत(बरामदगी 01 किलो चरस)
कुल बरामदगी:-
1-03 किलो चरस, 113 पुडिया स्मैक व 6000 रुपये नकद।
अपराधिक इतिहास अभियुक्ता सीमा पाण्डेय उपरोक्त-
1-मु0अ0स0 971/14 धारा 8/20 NDPS ACT
2-मु0अ0स01147/11 धारा 18/20 NDPS ACT
3-मु0अ0स0 1178/09 धारा 8/18 NDPS ACT
4-मु0अ0स0 169/08 धारा 8/20 NDPS ACT
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना पूरनपुर:-

  1. व0उ0नि0 श्री आशुतोष रघुवंशी
  2. उ0नि0 श्री अखिलेश चौहान
  3. म0अ0नि0 सलोनी त्यागी
  4. म0का0 अल्का शर्मा
  5. म0का0 रितु शर्मा
  6. का0 उपेन्द्र वर्मा
  7. का0 रजत बालियान
  8. का0 सचिन पांचाल
  9. का0 राहुल राठी