पीलीभीत :छोटे से छोटे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का दिलाए लाभ-जिलाधिकारी

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज बीसलपुर मण्डी पहुंचकर धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केन्द्रों पर लगे बैनर पर नम्बर अंकित न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुये खाद्य एवं विपणन निरीक्षक को नम्बर अंकित कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने इस सम्बन्ध में कल तक प्रत्येक केन्द्र पर बैनर व नम्बर अंकित करने हेतु कडे़ निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर धान लेकर आये किसानों से जिलाधिकारी द्वारा बातचीत की गई। इसके साथ ही साथ उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों का धान केन्द्र तक आया है उनके धान की तौल करानी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि जिन किसान भाईयों का टोकन बुकिंग के उपरान्त इण्टरनेट की समस्या के कारण तौल नही हुई है उनकी तौल सुनिश्चित कराते हुये टोकन पुनः जनरेट करा दिया जाये और उसी तिथि में तौल को अंकित कर दिया जाये। उन्होंने मण्डी धान प्रभारी श्री राजेश मौर्य को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त केन्द्रों पर अब तक बुकिंग स्लॉट की सूचना के अनुसार किसानों से बातचीत कर उनको केन्द्र पर खरीद हेतु जानकारी प्रदान की जाये कि एक बार टोकन जनरेट होने के उपरान्त उसी तिथि में सम्बन्धित क्रय केन्द्र पर धान तौल की जाये अन्यथा उस दिन तौल न होने पर पुनः टोकन जनरेट करना पडेगा। निरीक्षण के दौरान समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी किसान धान बिक्री हेतु केन्द्र पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि हम सभी दायित्व है कि छोटे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ प्रदान किया जाये। किसानों को अनावश्यक केन्द्र पर परेशान न किया जाये। उनको क्रय नीति के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये मानक के अनुरूप धान खरीद की जाये। सभी केन्द्र प्रभारियों से केन्द्र पर समस्त उपकरण व जन सुविधाऐं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर श्री राकेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी न्यायिक/मण्डी धान प्रभारी श्री राजेश मौर्य, तहसीलदार बीसलपुर, विपणन निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा