पीलीभीत: राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे पूरनपुर के प्राचार्य

पूरनपुर। रांची झारखंड में इंडियन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची एवं रांची विश्वविद्यालय रांची झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय अर्थव्यवस्था के सतत विकास की समीक्षा विषय पर तीसरे दिन डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा प्राचार्य गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरनपुर पीलीभीत द्वारा भारतीय कृषि एवं सतत विकास विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।जिसमें उन्होंने भारतीय कृषि के विकास के साथ-साथ पर्यावरण एवं जैविक खेती एवं परंपरागत खेती रसायन भीन खेती पर अपने शोध पत्र पर चर्चा की।इस अवसर पर देश विदेश से आए अर्थशास्त्रियों शिक्षाविदों ने इस सेमिनार में प्रतिभाग किया सेमिनार का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस द्वारा किया गया।इस सेमिनार में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तपन कुमार रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल सहित सहित कई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पर अर्थशास्त्री सहित लगभग 1000 प्रतिभागी शोध छात्रों से प्रतिभाग कर रहे हैं।