पीलीभीत: पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अंकित उर्फ इसरी पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बिलगवाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत उम्र 21 वर्ष 2. भानू प्रकाश पुत्र राजाराम वर्मा निवासी ग्राम बिलगवाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत 19 वर्ष को मुखबिर खास की पुष्ट सूचना के आधार पर तिरुपति गोल्डेन सिटी के सामने कॉलोनी में जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग मे अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।वादी अंकित शील पुत्र सुकुमार शील ग्राम शक्ति फार्म न0 05 थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड का रहने वाला है। दिनांक 31.05.25 को वादी अंकित शील उपरोक्त अपने साथी मिथलेश चक्रवर्ती के साथ पीलीभीत के बिलगंवा गांव में आया था। आवेदक का साथी किसी काम से गांव मे अन्दर चला गया था। जबकि वादी अँकित शील गाडी में ही बैठा हुआ था कि तभी दो लड़के आए जिन्होनें वादी के साथ मारीपट कर Realmi कम्पनी का मोबाइल, जिसमें 9368176608 jio का सिम पड़ा हुआ था, छीनकर ले गये थे। वादी द्वारा शोर शराबा करने पर आस-पास आये लोगों से पता चला कि उक्त दोनों लुटेरों का नाम इसरी व भानु है, जो बिलगवां के रहने वाले है। दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया गया।