पीलीभीत : दैनिक लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाये धान खरीद, अन्यथा की स्थिति में की जायेगी कड़ी कार्यवाही।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज बरखेड़ा व जोगीठेर के पी0सी0यू0 क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान धान क्रय केन्द्रों पर दैनिक खरीद की समीक्षा के दौरान खरीद न किये जाने के कारण बरखेड़ा के केन्द्र प्रभारी अजहर उद्दीन व जोगीठेर के केन्द्र प्रभारी भरत गंगवार को फटकार लगाते हुये आज शाम तक दैनिक लक्ष्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन केन्द्रो की समीक्षा की जाये, लक्ष्य के अनुरूप तौल सुनिश्चित न होने पर दोनों केन्द्र प्रभारियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर नामित लेखपाल अनुपस्थित होने के कारण उप जिलाधिकारी बीसलपुर को तत्काल उनके खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित संस्था के जिला प्रबन्धक को भी कडे़ निर्देश देते हुये स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने दोनों केन्द्र प्रभारियों को सम्बन्धित गांव के किसानों से वार्ता कर लक्ष्य के अनुरूप तौल सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिये गये। इस दौरान जोगीठेर के किसान राम प्रताप ग्राम परासी रामकिशन व अरविन्द ग्राम परसिया से
बातचीत की गई। केन्द्र पर धान तौल हेतु लाये नमूने की नमी व गुणवत्ता की जांच कराई गई, धान मानक के अनुरूप पाये जाने पर किसानों का धान तौल हेतु केन्द्र प्रभारी निर्देशित किया गया।
इस दौरान सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियों को किसानों को अनावश्यक न परेशान और मानक के अनुरूप धान होने पर तत्काल तौल सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये, किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी को समस्या आने पर मुख्यालय स्थापित कंट्रोल नं0 तहसील पीलीभीत नं0-05882-297011, तहसील बीसलपुर 05882-297012, तहसील पूरनपुर 05882-297013, तहसील अमरिया 05882-297014 एवं तहसील कलीनगर 05882-297015 फोन कर अवगत कराये तत्काल समस्या का निस्तारण किया जायेगा।
इस दौरान धान खरीद नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।