पीलीभीत :उच्चाधिकारियों के लाकडाउन का पालन सख्ती से कराने के निर्देश मिलने पर पुलिस ने थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम डगा पुल पर सख्ती से लाकडाउन का पालन कराया। पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगो का चालान भी किया।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वाईफरकेसन जाने वाले लोगों को लाकडाउन का पालन करा कर आगे न जाने की जानकारी दी वरिष्ठ उप निरीक्षक विशेष कुमार के नेतृत्व में डगा पुल पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए।और बिना मास्क आने वाले लोगों को फटकार लगाई तथा भगा दिया। पुलिस ने वाईफरकेशन में अनावश्यक भीड़ करने वाले वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया। लोग अपने वाहनों को वापस लौटा ले गए। साथ ही पुलिस लगातार गश्त करती रही।पुलिस बल के साथ रमनगरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार उप निरीक्षक रामगोपाल आर्य लेखपाल सिंह सोनू सिंह जय वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

मंडल संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा