पीलीभीत :भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा

पूरनपुर
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा।जिसमें कहा गया है कि क्रय विक्रय समिति पूरनपुर का पीसीयू क्रय केन्द्र नरायनपुर में संचालित था।मंडी नजदीक होने के कारण इसे क्रय केन्द्र को सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा में संचालित कर दिया गया।आरोप है कि धान क्रय केंद्र नरायणपुर में फर्जी खरीदकर दिखाकर केंद्र प्रभारी व सचिव गोलमाल कर रहे हैं।जबकि मौके पर कोई खरीद नहीं हो रही है। पत्र में बताया गया है कि क्रय केंद्र खुलने का समय सुबह 9:00 बजे है।जिसमे उपस्थिति दर्ज कराई जाती है।लेकिन सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा के क्रय केन्द्र प्रभारी ना ही केन्द्र पर आया और न ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।एक भी दाना खरीद न करने पर कार्यवाही करने की प्रक्रिया है।बताया जाता है कि डीएम के आदेश को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। इतना ही नहीं पूरे मामले की जानकारी एआर कोऑपरेटिव व डीएसपीसीयू को दी गई।लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।इसके चलते उनकी भी भूमिका संदिग्ध लग रही है।सभी की मिलीभगत से किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है।विचोलिए व राइस मिलर गोलमाल करने में जुटे हैं।बिचौलिए किसानों का ओने पौने में धान खरीद कर मोटा मुनाफा कमाने में डटे हुए हैं।व्यवस्था से खफा होकर भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई है।प्रदर्शन करने वालों में सतविंदर सिंह,संतोष,सत्यपाल बर्मा,रामसेवक,सीताराम, घुरई लाल,लालू मिश्रा,रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।