पीलीभीत:जिलाधिकारी क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को वितरित की गई पोषण आहार किट।

पीलीभीत: विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित मा0 राज्यपाल महोदया के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं उनका सम्बोधन देखा एवं सुना गया। आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद के क्षय रोग से पीड़ित 1472 मरीजों को अधिकारियों, विभिन्न संगठनों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया। जिसमें जिलाधिकारी सहित राजस्व विभाग, विकास विभाग, बाल विकास विभाग, लोक निर्माण, विद्युत, निर्माणाधीन संस्थाऐं, चिकित्सा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा मरीजों को गोद लिया गया। इसके साथ ही साथ मेडिकल स्टोर एसोशिशन द्वारा 60, इण्डिय रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 40, रोटरी क्बल पूरनपुर द्वारा 15, व्यापार मण्डल द्वारा 30, निशक्त जन सेवा संस्थान द्वारा 10 मरीजों को गोद लिया गया। एल0एच0शुगर मिल द्वारा 60, बीसलपुर चीनी मिल, बरखेडा, पूरनपुर चीनी मिल द्वारा 20-20 मरीजों को गोद लिया गया। इसके साथ साथ राइस मिलर्स के द्वारा भी 20-20 मरीजों को गोद लिया गया। गोद लिये गये मरीजों को सम्बन्धित संस्थाओं व अधिकारियों द्वारा पोषण किट जिसमें एक किलो मूगफली, 01 किलो भुना चना, 01 किलो गुड, 01 किलो सत्तू, 01 किलो तिल/गजक व 01 किलो अन्य न्यूट्रिनिशनल सप्लीमेंट जैसे बोनबीटा, हालिक्स आदि सम्मिलित हैं, मरीजों को प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा और साथ ही साथ उनके स्वास्थ्य सुधार की जानकारी व सहयोग हेतु नियमित सम्पर्क स्थापित किया जायेगा। इस दौरान क्षय रोग की दवा ले रहे मरीजों को जिनको अधिकारियों एवं संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया, उनमें से मनु, सालनी, परी, निशा, मुस्कान, शिवानी सहित 10 बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा पोषण किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग जागरूकता विषय पर आधारित स्लोगन, पेटिंग विजेता छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा टी0बी0 मुक्त प्रदेश बनाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अपने जनपद को टी0बी0 मुक्त बनाना है, इसके लिए जिन संस्थाओं एवं अधिकारियों द्वारा मरीजों को गोद लिया गया है नियमित देखरेख एवं पोषणहार उपलब्ध कराते हुये सहयोग करे। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षय रोग घातक है, परन्त इसका इलाज है। टी0बी0 के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जन सहभागिता को बढ़ावा दिया जाये।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी, प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समाजसेवी संस्थओं के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।