पीलीभीत : सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह तोमर ने उप जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र, भ्रष्टाचार लोगों के खिलाफ कार्यवाही कराने की मांग की

पूरनपुर : शनिवार को सांसद प्रतिनिधि संजय तोमर ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पूरनपुर विकास खंड में आए दिन विवाद हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर भी भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रदेश सरकार जंहा एक ओर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास कर रही है।उसके वावजूद भ्रष्टाचार का वोल वाला है।जिसको लेकर आए दिन लेन देन के चक्कर में मारपीट हो रही है।सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह तोमर ने सांसद वरुण गांधी को भी इस मामले की जानकारी दी है।उन्होंने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही कर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन कराने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि ग्राम प्रधान खाद्य वितरण कोटेदार निष्पक्ष तरीके से ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरण का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल रहा है।जांच कर इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।