पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार ने समूह गठन एवं प्रोफाइलिंग की प्रगति ग्राम संगठन में समूहों के मैपिग की प्रगति, क्लस्टर लेवल फंड आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा गम्बूसिया मछली का पालन, जलकुम्भी से विभिन्न उत्पाद निर्माण, मशरूम खेती व मशरूम उत्पाद, कारचोबी, जरदोजी, बैग निर्माण, काला चावल व काला गेहूं की खेती, एलईडी बल्ब निर्माण, आरटीफिसियल ज्वैलरी, हौजरी आदि कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आजीविका सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी, स्वास्थ्य सखी आदि द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के खाते बैंक में खुलवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को गौशालाओं से जोड़ते हुए गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की बैठक ग्राम सचिवालय में कराए जाने के निर्देश दिए तथा सम्बन्धित अधिकारी को ग्राम सचिवालय में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए स्थान आरक्षित करने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एलडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
