सदर विधानसभा पीलीभीत-127 सदर के अन्तर्गत परियोजना अमरिया, शहर, ललौरीखेड़ा व मरौरी में नव चयनित ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्राप्त कराये गये नियुक्ति पत्र। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 शासन, संजय सिंह गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी के0के0सिंह ने कुल 38 नव चयनित ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही कार्यकम में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या सुमंगला योजना के 02 के बच्चों को स्वीकृति पत्र एवं तथा 05 बालिकाओं को हाईजीन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित नव चयनित ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिजन सहित अन्य उपस्थित रहे।
पीलीभीत : राज्यमंत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी ने नव चयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।
