पीलीभीत: मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व मछुआ दुर्घटना बीमा से पात्रों को किया जाये लाभन्वित।

पीलीभीत मा0 मत्स्य मंत्री, उ0प्र0 डॉ0 संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक चूका स्पॉट पर सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मा0 मंत्री जी ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए आवेदनों की जानकारी ली गई और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया जाये, कोई भी पात्र छूटने न पाए। बैठक में उन्होंने कहा कि मत्स्य गतिविधियों से जुडे लोगों को अधिक से अधिक लोगों का मछुआ दुर्घटना बीमा से आच्छादित किया जाये और लोगों को केसीसी करने के निर्देश दिय गए। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन हेतु 1लाख 60 हजार का ऋण प्रदान किया जाये, यदि बैंक के द्वारा ऋण स्वीकृत न किये जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाये।