पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की बैठक सम्पन्न

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक गॉधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में शासकीय अधिवक्तावार अभियोजन वादों का विवरण, गवाहों की स्थिति, सत्र न्यायालय में स्वीकृत/अस्वीकृत जमानतों आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पास्को, एससी, एसटी एक्ट, गैंगस्टर, बलात्कार, महिला/बच्चों अपराधों सम्बन्धी मुकदमों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधों व बलात्कार सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला पीडितों से सम्बन्धित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुये, अपराधियों को सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी को समन/तामीला सम्बन्धी जानकारी दी गई तथा महिला अपराध में सजा सहित अन्य कार्यवाहियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।