पूरनपुर। बच्चों को लेकर विवाद हो गया। घुसकर लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता.महाराजपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि तीस अगस्त को उसकी गैरमौजूदगी में बच्चों को लेकर ताराचंद से विवाद हो गया। आरोप है कि ताराचंद, गीता देवी, राधेश्याम के पुत्र अमित, पत्नी सीमा, पुत्री सुधा लाठी डंडे व धारदार हथियार से लेस होकर उमेश कुमार के घर में घुस आए। एक राय होकर उसकी पत्नी गुड्डी देवी और उसके 12 वर्षीय पुत्र उर्वेश पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल गुड्डी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उमेश की ओर से ताराचंद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है।
पीलीभीत : बच्चों को लेकर हुए विवाद में कई चोटिल, मुकदमा दर्ज
