जनपद के विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव जमुनिया खास मठ मंदिर सागर ताल पर बृहस्पतिबार सुबह साढ़े सात बजें से सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) के द्वारा योग शिविर लगाया गया योग शिविर में पहुंचे लोगों को योगाभ्यास कराया गया 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के (योग सप्ताह) के चलते संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने जेकेएसएस के द्वारा योग सप्ताह के पांचवें दिन योग शिविर लगाया शिविर में पहुँचे योगाचार्य हरिओम ने प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को योगाभ्यास कराया और योग पर विस्तार से चर्चा की एवं 21 जुलाई को होने बाले 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम उद्गम स्थल गोमती पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए अपील की है संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने कहा कि लोग योग से बिमुख हो चुके थे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश को योग से जोड़ने का काम किया है योग से शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ पहुंचाने का काम किया है! कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेकेएसएस के ग्राम उपाध्याय कृष्णपाल पासवान छविनाथ सिंह सूरजपाल जोशी अमर सिंह यादव राघव मिश्रा दाताराम राठौर आजाद शाह राजेश्वर जोशी ज्ञानी शर्मा मुकेश यादव शक्ति सिंह आयुष यादव अर्पित यादव गौरी गिरिजा देवी सहित आदि लोग योग शिविर में शामिल हुए है !
पीलीभीत : जेकेएसएस ने अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के पांचवें दिन लगाया योग शिविर में कराया योगाभ्यास!
