पीलीभीत : 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेकेएसएस ने कराया योगा!

पूरनपुर। विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम जमुनियां खास आर एम जे किसान इंटर कॉलेज में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के द्वारा शनिवार को सुबह सात बजें से योग शिवर में ग्रामीणों को योगा कराया गया योग दिवस कार्यक्रम में जन कल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को जानकी देवी योगाचार्य ने प्रोटोकॉल के अनुसार योगा कराया है योग करने वालों में जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह तहसील अध्यक्ष कलीनगर ब्रजेश सिंह ग्राम अध्यक्ष हरिशंकर यादव मोहम्मद सलमान दोदराज यादव धर्मपाल यादव विमल शर्मा अजय वर्मा अवधेश यादव अमित यादव सूरजपाल जोशी रवि जोशी आदित्य राज लक्ष्य वर्मा आयुष यादव शामिल रहें!