पीलीभीत : जेकेएसएस पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध को याद किया!

कलीनगर । विकास खण्ड पूरनपुर के ग्राम जमुनियां खास के मठ मंदिर पर सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ जेकेएसएस के बैनर तले संघठन के पदाधिकारीयों ने सोमवार सुबह ग्यारह बजें बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध जी की मूर्ती पर फूल माल्यार्पण कर उनके चरणों मे पुष्प अर्पित कर बुद्ध जी उनको याद किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने भगवान गौतम बुद्ध कोई याद करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति, और मोक्ष को याद कराता है गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में संतुलन की धारणा को महत्व दिया उन्होंने इस बात पर बहुत बल दिया कि भोग की अति से बचना जितना आवश्यक है उतना ही योग की अति अर्थात तपस्या की अति से भी बचना जरूरी है भोग की अति से चेतना के चीथड़े होकर विवेक लुप्त और संस्कार सुप्त हो जाते हैं। परिणामस्वरूप व्यक्ति के दिल-दिमाग की दहलीज पर विनाश डेरा डाल देता है, ठीक वैसे ही तपस्या की अति से देह दुर्बल और मनोबल कमजोर हो जाता है। परिणामस्वरूप आत्मज्ञान की प्राप्ति अलभ्य हो जाती है, क्योंकि कमजोर और मूर्च्छित-से मनोबल के आधार पर आत्मज्ञान प्राप्त करना ठीक वैसा ही है जैसा कि रेत की बुनियाद पर भव्य भवन निर्मित करने का स्वप्न संजोना। और कहा कि बुद्ध जी के सपने को साकार बनाना उनके विचारों पर चलना ही सच्ची बुद्ध पूर्णिमा होगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेश सिंह तहसील अध्यक्ष कलीनगर भूपराम पासवान तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर हरिशंकर यादव ग्राम अध्यक्ष जमुनिया खास शिव सिंह यादव ग्राम अध्यक्ष ढकिया केसरपुर सरवन कुमार पासवान पूर्व ग्राम अध्यक्ष जमुनिया खास बालक राम वर्मा प्रचार मंत्री जमुनिया रामपाल वर्मा ग्राम उपाध्यक्ष जमुनियां खास अमर सिंह यादव श्री राम वर्मा सोनू कश्यप विष्णु दयाल पासवान सूरजपाल जोशी राजीव कश्यप विशाल कश्यप मान सिंह कुशवाहा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Leave a Comment