पीलीभीत : गौशाला में हरा चारा ना पाए जाने पर ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज विकासखण्ड क्षेत्र पूरनपुर के अन्तर्गत कजरी निरंजनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गौ वंशों की संख्या जानी। इस दौरान अवगत कराया गया गौशाला में 228 गौवंशों को संरक्षित किया गया है। जिलाधिकारी ने गौवंशों की देखरेख एवं कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान गौवंशों हेतु हरा चारा ना पाए जाने का कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के लिए निर्देश। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आज कजरी निरंजनपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण। गौशाला में हरा चारा ना पाए जाने पर ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के दिए निर्देश।पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2025/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने आज विकासखण्ड क्षेत्र पूरनपुर के अन्तर्गत कजरी निरंजनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गौ वंशों की संख्या जानी। इस दौरान अवगत कराया गया गौशाला में 228 गौवंशों को संरक्षित किया गया है। जिलाधिकारी ने गौवंशों की देखरेख एवं कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान गौवंशों हेतु हरा चारा ना पाए जाने का कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के लिए निर्देश। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान तहसीलदार पूरनपुर, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment