पीलीभीत : कांवड यात्रा के दृष्टिगत निर्धारित रूट का किया निरीक्षणसखी वन स्टाप सेंटर का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा।

श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ नवीन मण्डी पहुंच कर कांवडियों के रूकने हेतु व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मण्डी परिसर के टिनशेड की साफ सफाई, पेयजल एवं शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड यात्रा के दृष्टिगत आसाम चौराहा मार्ग व टाइगर तिराहे से गौरी शंकर मंदिर तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 को निर्देश दिए कि आसाम आसाम चौराहे पर प्लाई ओवर के बाएं साइड वाले रोड को ठीक कराना सुनिश्चित करें, कांवडियों को आने जाने में कोई परेशानी न हो, जिससे कांवड़िया बिना परेशानी के मण्डी तक पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड यात्रा के दृष्टिगत रविवार व सोमवार को बसों का संचालन आसाम चैराहे से किया जाये। उन्होंने अधिकारियों के साथ टाइगर तिराहा होते हुए ईदगाह तिराहा, बस स्टेशन, बरेली गेट, ललित हरि आयुर्वेदिक चौराहा मार्ग से गौरी शंकर मन्दिर तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में वैरिकेटिंग व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर मार्ग के गढढों को भी ठीक कराने हेतु तथा रोड पर कूड़ा उठवाने एवं पेड़ों की छटनी कराने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि कांवडियों हेतु प्रकाश व्यवस्था, ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने व खुले विद्युत कटआउट को ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था करायें जाने हेतु सीओ सिटी को निर्देशित किया कि उक्त मार्ग पर कांवडियों की सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाये। जिससे की कांवड यात्रा सकुशल सम्पन्न हो सके। इसके उपरान्त सखी वन स्टाॅप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेंटर टर पर 08 बालिकाऐं पाई गई और बालिकाओं से भोजन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। बालिकाओं द्वारा अवगत कराया गया कि भोजन समय से मिलता है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था देखी गई। वन स्टाप सेंटर मैनेजर सहित स्टाफ उपस्थित पाया गया। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।