पीलीभीत :मंडी समिति में किसानों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जा रहा

पूरनपुर
मंडी समिति में किसानों के साथ आये दिन अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।किसान नेता ने यह आरोप धान खरीद से जुड़े अधिकारी व केन्द्र प्रभारियों पर लगाया है।भाकियू (अराजनैतिक)के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने वताया कि मंडी में बिना कारण धान खरीद केन्द्रों पर किसानो का धान रिजेक्ट किया जा रहा है। बेवस लाचार किसान अपनी खून पसीने से तैयार की गयी धान की फसल को मजबूरी में औने-पौने दामो पर खाद्यान माफियाओ के हाथ आढतो व राइस मिलो पर बेचना पड़ रहा है।सरकारी क्रय केन्द्रों पर केवल दिखावे के लिए नाममात्र की खरीद हो रही है।केन्द्र प्रभारियों व खाद्यान्न माफियाओ के हौंसले बुलन्द है।क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पिछ्ले साल भी पूरनपुर में तैनात था।इस बार भी धान खरीद सत्र में मिलीभगत से पूरनपुर में तैनात है। साठगांठ के चलते किसानों को धान खरीद केन्द्रों से मानक,नमी आदि का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा है।जिससे किसानो को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नही मिल पाई रहा है।पूरनपुर मंडी समिति में लगे धान क्रय केन्द्रों पर अभी तक नाममात्र की खरीद हुई है।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा धान खरीद के सम्बन्ध मे कई बार माँग पत्रो के माध्यम से धान खरीद पारदर्शिता से करने की मांग की गई है।लेकिन किसानो के साथ लगातार लूट हो रही है।जिसे भारतीय किसान यूनियन (अरा) बर्दास्त नही करेगी।अगर शीघ्र किसानो के धान की खरीद मे तेजी न लायी गई तो आन्दोलन को विवश होना पड़ेगा किसानो का उत्पीड़न नही होने दिया जायेगा।