पूरनपुर/।नगर के बिजली घर रोड पर स्थित क्लीनिक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में संचालक ने आरोप लगाकर भीड़ इकट्ठी कर ली। खुद को सुरक्षित करने के लिए सभी ने भागकर खुद को बचाया। उसके बाद अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक अबैध बताकर सीज कर दिया है। इससे पहले भी कई बार क्लीनिक बंद हो चुका है। तीन दिन पहले दस्तावेज प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम देने के बावजूद संचालक नहीं पहुंचा। क्लीनिक संचालक ने एमओआईसी रुपए मांगने व रुपए न देने पर क्लीनिक सीज करने की चेतावनी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर दो बजे एमओआईसी मनीष राज शर्मा ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर क्लीनिक सीज करने पहुंचे थे इस पर कुमुद रंजन राय एवं कमलेश ने भीड़ इकट्ठी कर ली। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद क्लिनिक सीज कर दिया गया है। संचालक के पास यूनानी की डिग्री है। इसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पीलीभीत : स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीड़ ने दौड़ाया, पुलिस के पहुंचने पर क्लीनिक सीज।
