पीलीभीत : मिशन शक्ति 3•0 अभियान के अंतर्गत हक की बात कार्यक्रम का आयोजन

पीलीभीत : मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 3.0 अभियान अन्तर्गत ‘‘हक की बात मुख्य विकास अधिकारी के साथ’’ इंवेट प्राप्त 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित किया गया। हक की बात मुख्य विकास अधिकारी के साथ कार्यक्रम में विभिन्न महिलाओं ने प्रतिभाग किया गया। मेगा इंवेट में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिनमें से 09 शिकायते पारिवारिक लाभ एवं वृद्धा, पेंशन व छात्रवृत्ति से सम्बन्धित थी, 04 शिकायते शौचालय सम्बन्धी 06 शिकायते कन्या सुमंगला 14 शिकायतें आवास सम्बन्धी व 09 अन्य शिकायते प्राप्त हुयी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दूरभाष द्वारा प्राप्त 42 शिकायतें में से 33 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। अवशेष 09 शिकायतों का सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुश्री प्रगति गुप्ता जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र व जिला बाल संरक्षण संस्था के अधिकारी/कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।