पीलीभीत : ग्राम पंचायत महाराजपुर ,ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल ने ग्रामवासियों के घर घर लगवाए तिरंगे

पीलीभीत : आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और घर घर जाकर हमारे देश की आन वान शान एवं भारतीय एकता का प्रतीक तिरंगा झंडे को घर घर जाकर लगा रहे हैं वहीं ग्राम पंचायत महाराजपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल ने अपनी ग्राम पंचायत में सभी ग्राम वासियों को झंडा वितरण कर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को हर घर तिरंगा लगाकर बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं जिससे पूरा गांव देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिख रहा है एवं साथ में उनके सहयोगी
(जिला पंचायत ) सुकुमार गाईन ,मनजीत साना , सुभाष सिकंदर, हेमचंद्र ,नारायण दास, केना मंडल, विधान मंडल , विजय देवड़ी, निरंजन गाईन आदि लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं ।