पीलीभीत: गौहनिया चैराहा का किया जायेगा सौन्र्दीयकरण एवं चैराहे के चारो ओर सेे हटेगें अवैध कब्जे-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा नगर क्षेत्र के गौहनिया चैराहे को चैड़ीकरण एवं सौन्र्दीयकरण कराने के दृष्टिगत औचक निरीक्षण देर शाम किया गया। गौहनिया चैराहे के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट व विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चैराहे के चैडीकरण के दृष्टिगत अनावश्यक लगे विद्युत पोल को किनारे स्थानान्तरित किया जाये। चैराहे पर माधौटांडा मार्ग पर जाने हेतु पट्रोल पम्प के पास से अनावश्यक कब्जो व खम्भों को हटाते हुये एक सड़क का निर्माण किया जायेगा, जिससे टनकपुनर से आने वाले वाहन सीधे माधौटांडा रोड पर निकल सके। उन्होंने विद्युतखम्भों के शिफ्टिंग हेतु आज ही अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी के साथ चिन्हांकन का कार्य कराना प्रारम्भ किया जाये। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों को 07 दिनों में पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चैराहे के चारो कोनो पर हाई मास्ट की लाईट लगने के साथ दीवारों पर पुताई कर रिफ्लेंिटग टेप लगाये जायेगे। चैराहे पर लगी पानी की पाइप व हैण्डपम्प को भी हटाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने चैराहे पर पेड़ो की छटनी करने और अवैध दुकानों को अन्य स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि चैराहे पर लगे पंजीकृत होर्डिंग्स के अतिरिक्त सभी अवैध होर्डिग्सों को हटवाया जाये। साथ ही साथ यह सुनिश्चित किया जाये 50 मीटर तक कोई भी होर्डिग्स नही रहेगी। निरीक्षण के दौरान चैराहे पर अनावश्यक पुलिस बूथ को दूसरी जगह शिफ्ट करने व वाटर कूलर को भी 50 मीटर की दूरी पर स्थानान्तरित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में चैराहों पर कब्जा या अनावश्यक दुकानें न लगाई जाये।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री अरूण कुमार सिंमेंह, अधिशासी पीडब्लूडी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी श्री योगेश, ईओ नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत