पीलीभीत : दहेज के खातिर महिला को पीट कर घर से निकाला

पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को घर से निकाल दिया।आरोप है कि देवर ने पति की गैरमौजूदगी में छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी।उसके चार बच्चे हैं।आरोप है कि ससुराली अब उससे पचास हजार की नकदी,बाइक बाइक लाने का दबाव बना रहे हैं।महिला ने बताया कि उसका देवर गलत नियत रखता है।कई बार वह छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है।एक दिन महिला का पति बाहर गया हुआ था।वह घर में अकेली थी।इसी दौरान उसका देवर उसके कमरे में पहुंच गया और गलत नियत से दबोच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर जबरदस्ती कर दुष्कर्म का प्रयास किया।घर लौटे पति को महिला ने पूरी जानकारी बताई तो आरोप है कि देवर को फटकार लगाने के बजाय महिला को ही मार पीट दिया। एक माह पहले दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,छेंडछांड सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।