पीलीभीत:बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया

पीलीभीत सम्भावित बाढ़ वर्ष 2022 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट मुख्यालय पीलीभीत में राजस्व अभिलेखागार के बराबर वाले कक्ष में बाढ़ नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 05882-254116 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगणों की निर्धारित रोस्टर के ड्यूटी लगाई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगाये गये अधिकारी/कर्मचारीगण का यह दायित्व होगा कि वनबसा/ड्यूनीडैम बैराज से छोडे गये पानी की दिन-प्रतिदिन की सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पंजिक में अंकन करे व तदुपरान्त सूचना से आपदा के लिपिक के मोवा0नं0 9411913325/7017175548 पर अवगत करायें। अधिक जानकारी के लिए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/प्रभारी अधिकारी (दैवीय आपदा) पीलीभीत के कार्यालय से सम्पर्क करें।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा