पीलीभीत :- किसान कल्याण संघ ने सतेंद्र कुमार मौर्य पर भरोसा जताकर बनाया प्रदेश अध्यक्ष

सतेंद्र कुमार मौर्य पुत्र स्व श्री गिरजा शंकर मौर्य जिला अध्यक्ष मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत व पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख मरौरी निवासी पीलीभीत को किसान कल्याण संघ के बैनर तले देश में नए 25 प्रदेश अध्यक्ष और महिला अध्यक्ष और प्रदेश में क्षेत्र वार प्रभारियों की पद की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी मौर्य द्वारा की गई जिसमें सतेंद्र कुमार मौर्य जी को किसान कल्याण संघ ने उन्हे उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया इसमें पहले सतेंद्र कुमार मौर्य को किसान कल्याण संघ ने उनकी समाजिकता सेवा और राजनीतिक संघर्ष देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था उनकी सक्रियता कार्यशैली और व्यवहार को देखते हुए उन्हें अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया जिससे उन्हें प्रदेश स्तर पर सोसल मीडिया कॉल द्वारा जनमानस और सम्मानित लोगों द्वारा बधाईयां और आशीर्वाद मिल रहा है l
सतेंद्र कुमार मौर्य ने किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि संगठन ने मुझ पर भरोसा करके मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी जो दी है उसे मैं तन मन धन से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाऊंगा और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विचारों को पूरे प्रदेश में जन जन तक पहुँचाने में पूरी कोशिश करूँगा एवं प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होगी तो उसके लिए प्रदेश स्तर तक पहुँचाने का कार्य करूँगा एवं उनके हक व सम्मान के लिए हमेशा लड़ता रहूँगा l