पीलीभीत:मोरिंग से भरा डंपर पलटा,चालक चोटिल

पूरनपुर। मोरिंग से भरा डंपर से पुलिया धस गई। जिससे अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि दो माह पहले ही पुलिया का निर्माण कराया गया था।
घुंघचाई क्षेत्र के कबीरपुर कसगंजा से होकर चकपुर होते हुए सड़क का निर्माण कराया गया था। इस मार्ग पर पाइप डालकर पुलिया का निर्माण कराया गया था। बुधवार को सुबह करीब छह बजे मोरिंग से भरा डंपर नबीची की ओर जा रहा था। इसी दौरान चकपुर के पास जैसे ही मोरिंग भरा डंपर पुलिया के ऊपर से गुजरा तभी अचानक पुलिया धस गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसको लेकर अफरातफरी मच गई। हादसे में चालक घायल हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।वमुश्किल लोगों ने ट्रक चालक को बचाया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि इस सड़क पर पुलिया का निर्माण दो माह पहले ही कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि घटिया सामग्री व पाइप के नीचे कोई रोड पत्थर नहीं डाला गया था इसी की वजह से पाइप नीचे की ओर धस गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रही।