पीलीभीत: मिशन शक्ति अभियान के चलते पीलीभीत एसपी के निर्देश पर स्कूल,कॉलेज,ईट भट्टों तक पहुंच रही है महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन,जानकारी देकर किया जा रहा है जागरूक।

जनपद पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के दिशा निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना पुलिस के द्वारा जनपद के स्कूल कॉलेजों एवं ईट भट्टों पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है।बाजारों तथा स्कूल कॉलेजों में महिलाओं तथा बालिकाओं से वार्ता कर पुलिस के द्वारा जारी किए गए महिला हेल्पलाइन नंबर देकर जागरूक किया जा रहा है।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा क्षेत्र के ईट भट्टों पर मजदूरी करने आए मजदूरों तथा महिलाओं को सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर विषम परिस्थितियों में इन नंबरों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।इसके अलावा थाना नियुरिया क्षेत्र में पुलिस के द्वारा एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम रोहतानिया में मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर1019,181,1098,102,
108 यूपी112 आदि नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम सडीया के कादरी ब्रिक फील्ड ईट भट्टा पर कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया तथा ईट भट्टों के मालिक और कर्मचारी गणों के साथ गोष्टी का आयोजन भी
किया गया।वही जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस के द्वारा एंटी रोमियो टीम द्वारा सरस्वती शांतिनिकेतन विद्यालय शेरा मऊ बाद जोगराजपुर में मिशन शक्ति अभियान से छात्राओं को अवगत कराया और शिकायत पेटिका को भी चेक किया गया नहीं छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई हैं।

रिपोर्ट :फूलचंद राठौर पीलीभीत