पीलीभीत :जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गांधी प्रेक्षागृह में होने वाले पर्यावरण महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद में दिनांक 29 व 30 मार्च 2022 को गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले पर्यावरण महोत्सव की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की गई और साथ ही साथ कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से सम्बन्धित पोस्टर का विमोचन अधिकारियों के साथ किया गया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि दिनांक 29.03.2022 को प्रातः 7ः00 बजे वर्ड वाचिंग/गोमती नदी संरक्षण, नेचर वाक एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन गोमती उद्गम स्थल व टाइगर रिजर्व में किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत प्रातः 7ः00 बजे नेहरू पार्क से बच्चों को नेचर वाक व गोमती उद्गम स्थल पर बस के माध्यम से भ्रमण कर वाक कराया जायेगा। बस के साथ मजिस्टेªट, रेंजर, गाइड भी जायेगें, जो बच्चों को प्राकृतिक संरक्षण व अन्य विन्दुओं पर जानकारी देगें। नेचर सिनेमा कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे के मध्य गांधी प्रेक्षागृह में किया जायेगा, जिसमें नेचर से सम्बन्धित फिल्मों का संचालन किया जायेगा और साथ ही साथ वन्य जीव रेस्क्यू विधियों का प्रस्तुतीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्यक्रम का आयोजन अपरान्ह 12ः00 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे तक गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किये जायेगें। दिनांक 30 मार्च 2022 को प्रातः 7ः00 बजे नेचर फोटोग्राफी कार्यक्रम का आयोजन टाइगर रिजर्व में किया जायेगा। इसके साथ ही साथ पर्यावरणीय गोष्ठी प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 11ः00 बजे तक , पर्यावरण क्वीज पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे तक , नुक्कड नाटक/ प्ले प्रतियोगिता अपरान्ह 1ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक, फैंसी डेªस वाइड ऐनीमल प्रतियोगिता मध्यान्ह 3ः00 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक, अवार्ड सेरेमनी प्रतियोगिता अपरान्ह 4ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित की जायेगीं। इसके साथ ही साथ पेटिंग, बाल पेटिंग आदि प्रयोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का स्टाल वन विभाग व उद्यान विभाग द्वारा लगाये जायेगें। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित पेटिंग का कार्य पर्यावरण महोत्सव के तहत प्रारम्भ किया गया। बॉसुरी चौराहा एवं ड्रमण्ड कालेज की दीवार पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुयी वाल पेटिंग महोत्सव के दौरान कराई जा रही है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट डॉ0 राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।