पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग व्यापार समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

पीलीभीत/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समिति/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा एवं व्यापार बन्धु समिति बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समयान्तर्गत विभाग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्र श्रम प्रवर्तन विभाग 01, कृषि विभाग 08, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड 22, राजस्व 13, अग्निशमन 02, उ0प्र0 विद्युत परिषद 04, वाटमाप 08, रजिस्ट्रार फर्म सो0 एवं चिट्स 03 एवं आबकारी विभाग के 03 लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये लम्बित आवेदन पत्र का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में एमओयू समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के कुल 226 इकाईयों का एमओयू निवेशकांे द्वारा हस्ताक्षरित किये गये थे। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में कुल 226 हस्ताक्षारित एम0ओ0यू0 परियोजनायें अवशेष हैं। जिसमें से रू. 869.12 करोड़ की कुल 63 इकाईयां जी0बी0सी0 रेडी है। जिनसे 2763 रोजगार सृजन किया जायेगा।जिसके वर्तमान समय में 35 इकाईयां उत्पादनरत है।
बैठक में यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान भरा पचपेड़ा निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि भरा पचपेडा में कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। बैठक में निर्माण को गुणवत्तापूर्ण न कराने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कार्यदायी संस्था से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में उपस्थिति ए.वी.मौरी कम्पन्नी के प्रतिनिधि द्वारा रोड़ की समस्या बताई गई। उक्त के सम्बन्ध में यूपीसीडा के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया बरसात के कारण रोड़ निर्माण कार्य बन्द है शीघ्र ही उसे करा लिया जायेगा।
बैठक में मुख्यमंत्रीशिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा इस वर्ष अप्रेन्टिस का 300 लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अभी तक 84 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप हेतु विभिन्न कम्पनियों/उद्योग रखा जा चुका है।
बैठक में उपस्थित उद्यमी अश्वनी अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि आसाम चैराहे के पास चार-पाॅच राइस मिले है जिनके आस पास पानी का भराव बना रहता है। उक्त के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया नाला निर्माण हेतु स्टीमेट बन गया शीघ्र ही अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 से समन्वय कर उपलब्ध कराया जायेगा।
मैसर्स जे0के0एस0 ड्रिप इरीगेशन इण्डस्ट्रीज प्रा0 लि0 द्वारा उद्योग चलाने हेतु बिजली एवं रोड की मरम्मत की समस्या बताई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उधमी द्वारा लोन हेतु आवेदन किया गया परन्तु अभी तक लोन नही मिल सका है। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि अग्रणी जिला प्रबन्धक से वार्ता कर प्रकरण का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री उद्यमी युवा विकास अभियान की समीक्षा की और एलडीएम को निर्देश दिये निर्धारित लक्ष्य के ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 2876 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 2489 बैंकों को प्रेषित गये हैं एवं 486 आवेदन स्वीकृत तथा 422 आवेदनों का ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी युवा विकास अभियान योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक मैसर्स राॅयल किंगडम रिसाॅर्ट के प्रतिनिधि द्वारा विद्युत के ढीले तारों की समस्या से अवगत कराया गया। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में स्थापित वृहद/मिनी औद्योगिक आस्थानों के रिक्त शेेडों/भूखण्डों के आवंटन के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा अन्य विन्दुओं पर विचार विमर्श किया।
वाणिज्य बन्धु समिति की समीक्षा के दौरान व्यापारी बन्धु अर्जुन सिंह टहलानी द्वारा शहर में रंगीलाल जमनी रोड के किनारे गड्डे की समस्या बताई, अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रंगीलाल चैराहे से जमुनी चैराहे तक सीसी सड़क में हुए गड्ढों को पालिका ठेकेदार द्वारा सही कराया जा रहा है। जेपी रोड़ से इमली चैराहे से मोतीराम चैराहे की रोड़ क्षतिग्रस्त व रिहायशी चबूतरे आगे बढ़ाकर बनने के कारण संकुचित हो गयी तथा अतिक्रमण की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा अन्य स्थलों पर चिन्हीकरण कर अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। बैठक में रामस्वरूप पार्क टंकी बनाई जा रही है जिसका बाउड्रीवाल 03 फुट आगे किया जा रहा है जिससे जाम की समस्या बताई, उक्त के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त वाटर कूलर की सीढी हटवा दी गई है। बैठक में डिग्री कालेज चैराहा, छतरी चैराहा एवं रोडवेज के पास बने नालों की कनैक्टीविटी ठीक न होने की समस्या बताई। उक्त के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को अवगत कराया गया डिग्री कालेज व छतरी चैराहा पर नाला कनैक्टीविटी का कार्य पूर्ण करा लिया है तथा रोडवेज के पास नाले का निर्माण कार्य शीघ्र करा लिया जायेागा। बैठक में शहर स्थित नौगवा फ्लाई ओवर 02 तरह की लाइटें जलने व पुल पर लगी लाइट के खम्भे झुके होने के कारण कोई घटना घटित हो सकती है, उक्त के सम्बन्ध अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि ओवरब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था हेतु 15वें वित्त आयोग द्वारा विद्युत पोल कार्य योजना में प्रस्तावित किये गये है। कार्य योजना स्वीकृति के उपरान्त कार्य करा लिया जायेगा। बैठक में शहर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर अन्य स्थान पर शिफ्ट करने अनुरोध एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक बन्द करने अनुरोध किया गया। उक्त के सम्बन्ध में प्रभारी यातायात द्वारा अवगत कराया गया कि भारी वाहनों हेतु अगल से ट्रांसपोर्ट नगर में नही बनाया गया। भारी वाहनों के नो-इंट्री/शहर में प्रवेश के समय को स्कूल/कालेजों के समय को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है।
शहर में बिजली सप्तलाई के खम्भों पर वाई-फाई के तार लटके हुए तार जोकि गुच्छों में झूल रहे है जिससे दुर्घटना की आंकाश है। उक्त के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि वाई-फाई केवलों को काटने का कार्य विभिन्न स्थानों पर किया गया है तथा शेष स्थानों पर वाई-फाई केवलों का हटायें जाने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उक्त समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये आवश्यक कार्यवाही करते हुये कार्यों को पूर्ण कराया जाये।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारी एवं उद्योग/व्यापारी बन्धु के पदाधिकारी उपस्थित रहे।