पीलीभीत : जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद

पूरनपुर। खोखे की जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोगों को शांति भंग में जेल भेजा है।
तहसील क्षेत्र के गांव में ग्राम समाज की जगह पर पुराना खोखा रखा हुआ है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका पुत्र अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी एक ग्रामीण खोखे की जगह पर पक्का निर्माण कराने के लिए नींव खोदने लगा। जब मना किया तो ग्रामीण अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडे व धारदार हथियार से लेस होकर होकर मौके पर पहुंचे और महिला के साथ मारपीट करने लगे,आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ की।बचाने आए महिला के तीन पुत्रों को भी मारा पीटा। इसके बाद महिला को घसीटते हुए ले गए। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष के शाकिर ने प्रथम पक्ष पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर मामले की तहरीरें पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेजा है। दरोगा विजय वीर सिंह ने बताया दोनों पक्षों की ओर से छह लोगों को शांतिभंग में जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।