पूरनपुर। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर पुरनपुर से पीलीभीत तक सूचनात्मक होर्डिंग्स लगाए गए। यह राजमार्ग गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी, खुटार होते हुए पीलीभीत को जोड़ता है, और कांवड़ यात्रा के दौरान यह मार्ग अत्यधिक भीड़भाड़ वाला बन जाता है। ऐसे में जन जागरूकता और सुरक्षा उपाय अत्यंत आवश्यक हो जाते हैं।यह अभियान संस्था प्रमुख गुरमेल सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ। संस्था के पदाधिकारी अमनदीप सिंह खालसा,कपिल कक्कड़ और अमनदीप सिंह एजुकेयर ने इस अभियान में विशेष योगदान दिया।इस कार्य को गजरौला पुलिस के सक्रिय सहयोग से सफल बनाया गया। अभियान में एसओ जगदीप मलिक,उप निरीक्षक मनोज पांडेय, महिला उप निरीक्षक रीना सिंह,मनीष चौधरी शामिल रहे
पीलीभीत : नेकी की दीवार ने लगाई कांवड़ जागरूकता होर्डिंग्स ?
