पीलीभीत:उप जिलाधिकारी ने अत्यंत बुजुर्ग महिला को व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की

कलीनगर पीलीभीत,; गोमती देवी निवासी माधौटांडा की आर्थिक स्थिति सही नहीं, वह अत्यन्त बुजुर्ग है। वर्तमान में शीतलहर से बचाव हेतु उनके पास गर्म वस्त्र नही हैं एवं खाने पीने हेतु राशन नही है।
उक्त के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी कलीनगर के द्वारा तत्काल गोमती देवी के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से सहायता यथा कम्बल, शाल, चप्पल एवं राशन (चावल, आटा, तेल, चीनी इत्यादि) तथा रू. 2,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।