पीलीभीत :संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत,फैली सनसनी


पीलीभीत पूरनपुर ; संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की संख्या में गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। नवविवाहिता की मौत की सूचना लगते ही उसके मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामाभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी शोभित कुमार का विवाह 27 जून 2022 को लखीमपुर जनपद के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मूड़ा दीक्षित निवासी कुसुमा देवी के साथ हुआ था। नव विवाहिता के पति ने बताया शादी के बाद दोनों प्रेम पूर्वक रहते थे। कुसुमा देवी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके से होकर ससुराल आई थी। इसके बाद रविवार की देर शाम परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। ऊष्मा देवी भी घर में ही सो रही थी। इसी बीच सुबह ऊष्मा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा हुआ मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना ने विवाहिता के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही नवविवाहिता के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग नव विवाहिता के शव को देखकर दहाड़े मार मार कर रोने बिलखने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सेहरामऊ उत्तरी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।