पीलीभीत: साइबर क्राइम सेल व अमरिया थाना पुलिस ने पीड़ित के 679000 ₹ कराए वापस

पीलीभीत आनलाइन व साइबर अपराधों के अनावरण के क्रम में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री मान दिनेश कुमार पी के निर्देशानुसार एवम् अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सेल पीलीभीत के कुशल नेतृत्व मे जनपद पीलीभीत में ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर क्राइम अपराधों के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अमरिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 82/2022 धारा 420भ0द0स0 66 डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत प्रकाश में आए तीन अभियुक्त 1.अनूप यादव पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम जैनपुर थाना अकबर पुर जिला कानपुर देहात 2.संदीप कुमार पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम तिलोची थाना गजनेर जिला कानपुर देहात 3. वीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम विजय नगर थाना गजनेर जिला कानपुर देहात में से अभियुक्त संदीप कुमार को दो एटीएम कार्ड एक अदद रैडमी मोबाइल व5500 ₹, अभियुक्त अनूप को दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल रैडमी 8a,₹14500नकद प्राप्त कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अमरिया में मु0अ0स0 82/2022 धारा 420 भ0द00स 66डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की गई। गिरफ़्तार करने वाली टीम।1.निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव प्रभारी साइबर क्राइम सेल पीलीभीत।2.निरीक्षक श्री वीरेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना अमरिया।3.उप0 निरीक्षक श्री नरेश कुमार थाना अमरिया।4.मुख्य आरक्षी/कम्प्यूटर आपरेटर ए ग्रेड श्री अंकुर कुमार राठौर साइबर सेल पीलीभीत।5.आरक्षी श्री अनुज कुमार साईबर सेल पीलीभीत।6.आरक्षी श्री अंकित कुमार साइबर सेल पीलीभीत।7.आरक्षी श्री राहुल पांचाल थाना अमरिया जनपद पीलीभीत।8=आरक्षी श्री प्रवीण कुमार थाना अमरिया जनपद पीलीभीत