पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की गई गौ-कास्ट मशीनें।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा देवीपुरा गौशाला में गाय के गोबर से निर्माण करने वाली गौ-कास्ट मशीन का गौशालाओं से सम्बद्व महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया गया। जनपद के ब्लॉक मरौरी, पूरनपुर, अमरिया, बीसलपुर एवं बिलसण्डा ब्लाक की बडी गौशालाओं से सम्बद्व समूहों को संयुक्त रूप सें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु मशीनें प्रदान की गई। इन मशीनों के माध्यम से समूहों की महिलाऐं गौशालाओं से निकलने वाले गोबर से लकडी के आकार का लट्ठा तैयार किया जायेगा जो जलाने के काम आयेगा। इन लठ्ठा का प्रयोग दाह संस्कार सहित विभिन्न कार्यों में प्रयोग किया जायेगा। इसके लिए इन समूहों को विभिन्न मुक्तिधामों से जोड़ा जायेगा जो इन समूहों द्वारा निर्मित लठ्ठों का प्रयोग करेगें। समूहों को मशीन प्रदान करने से पूर्व 05 ब्लॉक से आई महिला स्वयं सहायता समूहों को लठ्ठे बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के द्वारा लठ्ठे निर्माण की प्रक्रिया देखी गई और सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि कार्य को परिश्रम और मेहनत के साथ कार्य सम्पादित करें। साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि निर्मित लठ्ठों की बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।