पूरनपुर। बिजली व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में पटरी पर नही आ रही है।कटौती और ट्रपिंग की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था लड़खडाई चल रही है। शीघ्र ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों के लोगों में बिजली की समस्या को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।ऐसे में कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया है। दिन तो जैसे तैसे कट रहा है।रात करवट लेकर बितानी पड़ रही है।बिजली आपूर्ति का कोई भी समय नहीं है।बिजली कब आती है,कब चली जाती है।इसका कोई पता नहीं चलता।दिन रात में बार-बार ट्रिपिंग,रोस्टिंग और कटौती बरकरार है।इस विकराल समस्या को लेकर उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि टस से मस नहीं कर रहे हैं।जिससे उपभोक्ताओं मैं विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष देखा जा रहा है।बिजली न मिलने से उपकरण शौपीस वने हुए हैं।उपभोक्ताओं ने बताया कि शासन से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक बिजली न देकर चंद घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है।बिजली जाने के बाद घंटों ठप रहती है।सरदार कुलविंदर सिंह, रंधावा,पूर्व प्रधान परगट सिंह,जसवीर सिंह,हरपाल सिंह, सतनाम,बृजेश कुमार,गंगादीन सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा को शिकायती पत्र भेजकर शीघ्र ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
पीलीभीत : बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में पनप रहा रोष
