पीलीभीत: योजनाओं को समयबद्ध व लक्ष्य के अनुरूप करें पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सिंचाई, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, एम्बुलेंस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, फैमिली आईडी, 15वाॅ वित्त आयोग ग्राम पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2, राज्ययोजना, निपुण परीक्षा आंकलन, आपरेशन कायाकल्प, नई सड़कों का निर्माण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, सामाजिक वनीकरण, परड्राप मोर क्राप, मनरेगा, भवन निर्माण, दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति आदि की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुग्ध विकास व पशुपालन विभाग समन्वय करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें। पशुपालन से सम्बन्धित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाये। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ससमय पौधारोपण कर जियो टैग कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने सड़कों के चैड़ीकरण, मरम्मत कार्य, नई सड़कों के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग सड़कें गढ्ढा मुक्त हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी सड़के अभी भी अपूर्ण है उन सड़कों पर तेजी से कार्य कराते पूर्ण कराया जाये। आवास योजना की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय में पंजीकृत किया जाये और शिक्षा में सुधार लाया जाये। सेतुओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अवगत कराया गया कि सेतुओं निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाये शीघ्र ही पूर्ण कराये जायेें। मत्स्य विभाग की समीक्षा मत्स्य सम्पदा योजना से मत्स्य पालकों को लाभान्वित किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विन्दुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने विभागाध्यक्षों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये जिससे कि रैंक में सुधार हो सके।
निर्माण कार्यों की समीक्षा दौरान उन्होंने नगर पंचायत पकडिया नौगवा कल्याण मण्डप का निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये अवशेष कार्यों को तेजी के साथ कराया जाये। इसके कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास निर्माण कार्यों की जानकारी ली। बैठक में आश्रम पद्वाति विद्यालय माधौटांडा के आवासीय भवनों के निर्माण की जानकारी ली और कार्यों को तेजी के साथ कराने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। बैठक की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागों को अवशेष कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। आयोजित बैठक में उन्होंने समस्त निर्माणाधीन संस्थाओं को निर्देश देते हुये कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने कडे निर्देश दिये हैं कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण परियोजनाओं को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कराने तथा हैण्ड ओवर करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, डीसी मनरेगा सहायक निबन्धक सहकारिता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।