पीलीभीत :प्रतियोगिता युवा रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

पीलीभीत युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित हैंः- कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध शिक्षा में मातृ भाषा का महत्व विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नही की जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अन्तिम तिथि 30 जून 2022 हैं प्रविष्टियां निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारोें के लिए प्रथम पुरस्कार रू0 7000/-, द्वितीय पुरस्कार रू0 5000/-, तृतीय पुरस्कार रू0 4000/- एवं सांत्वना पुरस्कार (संख्या दो) रू0 2000/- प्रदान किये जायेगें।