पीलीभीत : नौजवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व।

पीलीभीत कलीनगर- देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात नौजवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। जिसमें बहनों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बूंदीभूड में 49वीं बटालियन नौजलिया कैम्प है जहां सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। जो दिन रात एक करके देश की सुरक्षा कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाकर पर्व मनाने की भी फुर्सत नहीं मिलती है और घर जाने के छुट्टी भी नहीं मिलती है। अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। छुट्टी में घर जाने वाले जवानों को राखी बांधने का काम एकल अभियान ने लिया है और रक्षाबंधन पर्व पर कैंप में जाकर एकल अभियान की बहनों द्वारा सीमा सुरक्षा बल के सिपाहियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविन्द्र कुमार नन्द ने स्वामी विवेकानंद का स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविन्द्र कुमार नन्द, बटालियन नौजलिया कैम्प के इंचार्ज रामसिंह सैनी, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड अरविंद कनौजिया अंचल प्रमुख रीता जोशी, निक्की, रामलली, देवी मनीषा, शकुंतला, कलीनगर सभासद अरविन्द राठौर, ग्राम प्रधान शीला सिंह आदि उपस्थित रहे।