पूरनपुर : पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज फार्मेसी आफ मेडिकेयर हॉस्पिटल लगातार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुका है। कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर स्थित पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के होनहार छात्र आशरान रजा ने। डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा में उन्होंने 80 फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन किया है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी आशरान रजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने नियमित समय पर नोट्स बनाना और सभी विषयों की गहराई से तैयारी करना अपनी आदत बना ली थी। कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने आशरान रजा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह परिणाम बाकी विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कॉलेज प्रबंधन ने आशरान को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा भी की है। आशरान रजा का कहना है कि वह आगे चलकर फार्मेसी क्षेत्र में शोध कर देश की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देना चाहते हैं।
पीलीभीत : कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन किया।
