पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट विकासखंड के चहुंमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात

पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र की आवश्यकताओं, ग्रामीण की समस्याओं ,स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विकास के प्रति पूरी तरह संकल्पबद्ध है और विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र की प्रत्येक जरूरत को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वह लगातार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही हैं और जनता की समस्याओं को शासन

स्तर तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कई नई योजनाओंजुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा है। मुख्यमंत्री ने हर बार सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। लाभ क्षेत्रवासियों को मिलने जा रहा है। पूर्व में भी वह बतौर विधि ब्लॉक प्रमुख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार मुलाकात कर चुकी हैं और हर बार क्षेत्र से मुख्यमंत्री से हुई इस ताजा मुलाकात को लेकर पूरनपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनता को विश्वास है कि अब विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

Leave a Comment