पीलीभीत:भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।

पुरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया व सभासद की दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों को भी बुलाया गया बैठक में सभी लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया गया व सभी प्रत्याशियों को जनता में भाजपा की नीतियां बताने के लिए कहा गया मुख्य रूप से भाजपा के सभी कार्यकर्ता, वार्ड संयोजक सहित सभासद की दावेदारी कर रहे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के सभी लोग जल्द से जल्द लोगों का वोटर कार्ड बनवाएं व सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में जनता को बताएं।