पीलीभीत:सांड से टकराई बाइक सवार की इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत

पूरनपुर। छुट्टा पशु से टकराने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई,जबकि दामाद घायल है. पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव उदरहा निवासी रामदयाल (55) पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने दामाद शिवकुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ बुधवार शाम बाइक से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। बाइक से जैसे ही दोनों साहू फॉर्म के निकट पहुंचे, अचानक एक छुट्टा पशु सड़क पर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में रामदयाल गंभीर घायल हो गए,जबकि उनके दामाद को भी गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उपचार के दौरान रामदयाल की मृत्यु हो गई, इसकी सूचना गजरौला पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड जुट गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।