भाकियू(स्वराज)ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मुआवजे की उठाई मांग

पीलीभीत पूरनपुर।बारिश के चलते किसानों के खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई।इसके चलते किसानों को आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के मंडल अध्यक्ष सुखजीत सिंह औलख के नेतृत्व में किसानो ने
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को सौंपा।जिसमें कहा गया कि किसानों के खेतों में खड़ी फसल आंशिक व पूरी तरह से बारिश के चलते नष्ट हो गई।इसके चलते धान की फसल के बीच में गुणवत्ता में कमी के चलते किसान खुद को ठगा महसूस समझ रहे हैं।बारिश के चलते बर्बाद हुई फसल से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।भारी बरसात के चलते अधिकांश क्षेत्रों में फसल पूरी तरह से जलमग्न है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।बीज कंपनियों के द्वारा बीज प्रमाणीकरण संस्था के साथ मिलीभगत करके प्रमाणित किए हुए वीज की गुणवत्ता में कमी के चलते किसानो के धान की फसल में लाल वाली और बालियों में दाना न पड़ने जैसी समस्याओं के चलते किसान नुकसान उठाने पर विवश है।बीज की गुणवत्ता में कमी आई है। बीज कंपनियों व बीज प्रमाणीकरण संस्थाओं के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।जिससे किसानों को भविष्य में इसकी समस्या न हो सके,ज्ञापन देने के दौरान सुखजीत सिंह औलख, दलविंदर सिंह,परमजीत सिंह पम्मा,निशान सिंह सहित कई मौजूद रहे।