पीलीभीत: बुआ ने घर से चोरी कर लिया 8 महीने का भतीजा


पीलीभीत। जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाब टांडा के रहने वाले उवैश की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके 8 माह का बेटा जुबेर है। गुरुवार रात उवैश पत्नी और बच्चे के साथ चारपाई पर लेटे हुए थे। देर रात तक बच्चे के साथ खेलने के बाद वह उसे बीच में लिटा कर सो गए। जुबेर अपने माता पिता के साथ एक ही चारपाई पर सो रहा था। सुबह जब जुबेर की पत्नी जागी तो चारपाई पर बेटे को न पाकर चौंक गई। अपने पति जुबेर को जगा कर उसके बच्चे के बारे में पूछा। बिस्तर से
बच्चा गायब होने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। उन्होंने बिस्तर से गायब हुए बच्चे की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। उबैश की बहन भतीजे को चोरी कर पूरनपुर के गांव रमपुरा पहुंच गई। वहां के ग्रामीणों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे सहित महिला को दबोच लिया और कोतवाली लाई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पहले तो वह बच्चे को अपना बेटा बताती रही। माधोटांडा थाने से बच्चा चोरी की जानकारी लगते ही पूरनपुर पुलिस माजरा समझ गई।पुलिस ने उवैश को कोतवाली बुलाकर
बच्चा
उसके सुपुर्द कर दिया। पकड़ी गई महिला को पुलिस ने छोड़ दिया। चोरी किया गया बच्चा बरामद होने के बाद पूरनपुर पुलिस के उसे छोड़ने से माधोटांडा पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई। माधोटांडा पुलिस छोड़ी गई महिला की खोजबीन कर रही है। महिला के पकड़े जाने के बाद ही उसकी बच्चा चोरी की मंशा के बारे में पता चल सकेगा।